घुसपैठियों का पता बताने वालों को MNS देगी 5000 का ईनाम

घुसपैठियों का पता बताने वालों को MNS देगी 5000 का ईनाम

- Advertisement -

मुंबई। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मुंबई में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के लोगों की पहचान बताने वाले लोगों को 5 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पार्टी ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें यह बात लिखी गई है। बता दें, घुसपैठियों के खिलाफ ये मनसे का पहला कदम नहीं है इससे पहले भी राज ठाकरे ने घुसपैठियों को निकालने के लिए रैलियों का आयोजन किया था।


 

यह भी पढ़ें:  कन्हैया कुमार रैली में भूले National Anthem, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे का कहना है कि सरकार को अपने-पराए की पहचान करना चाहिए। जो लोग घुसपैठिए हैं उन्हें देश से बाहर निकालना चाहिए ना कि उन्हें नागरिकता (Citizenship) देने चाहिए। इन लोगों के कारण हम अपने लोगों का हक मार रहे हैं, उन्हें नौकरियों में दिक्कते आ रही है। सरकार को पहले अपने लोगों की चिंता करना चाहिए। बता दें, इससे पहले भी मनसे प्रमुख ने अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी प्रवासियों को देश के बाहर निकालने के लिए रैली का आयोजन किया था। राज ठाकरे ने कहा था- ‘मुझे समझ नहीं आता कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ मुसलमान आखिर क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएए सिर्फ उन मुसलमानों के लिए है जो भारत में आकर बस गए हैं ना कि उनके लिए जो यहीं पैदा हुए हैं।’

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | बांग्लादेश | मुस्लिम | पोस्टर | pakistan | घुसपैठ | bangladesh | poster | latest hindi news | nrc | national news | CAA | trending news | infiltration | himachal abhi abhi news | फोकस : एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे | पाकिस्तान | MNS chief Raj Thackeray
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है