-
Advertisement
जिंदा पकड़ लिया “आतंकी” !
हमीरपुर पुलिस लाइन में आज मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान पुलिस ने पुलिस लाइन में घुसे हुए चार आतंकवादियों को पकड़ा। मॉक ड्रिल के तहत हमीरपुर पुलिस लाइन के अंदर आज सुबह ही चार आतंकवादी घुस गए जिन्हें पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस के पसीने छूट गए। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। इस अवसर पर डीएसपी शेर सिंह की अगुवाई में क्यूआरटी टीम ने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा, जबकि तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस और आतंकवादियों के ओर से फायरिंग भी होती रही है। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।
