- Advertisement -
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका 3.47 बजे दोपहर को महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र भारत और म्यांमार सीमा पर था।
अगर आप भूकंप के झटके महसूस कर रहे हैं तो घबराने की बजाए होशियारी से फैसला लें।
अगर घर से बाहर हैं तो ऊंची बिल्डिंग और पोल के पास न खड़े हों।
जर्जर बिल्डिंग के पास बिल्कुल भी खड़ा न हों।
किसी ऐसे सड़क या पुल से ना गुजरें जो कमजोर हो।
अगर संभव हो तो मजबूत टेबल के नीचे सिर छिपाकर बैठ जाएं।
इस दौरान घर में भी कांच की खिड़कियों से दूर रहें।
इन तमाम उपायों के बावजूद अगर आप कहीं फंस जाते हैं तो सीटी बजाकर या चिल्लाकर मदद के लिए आवाज लगाएं।
- Advertisement -