- Advertisement -
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कर्जमाफी वाले वादे पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि झूठे वादे करके कर्नाटक में पिछले दरवाजे से सरकार बनाई गई है। लेकिन सरकार आने के बाद सिर्फ 800 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला। बाकी किसानों के पीछे कर्ज की वसूली के लिए पुलिस लगा दी गई। लॉलीपॉप पकड़ाने वालों ने देशभर के किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। 10 साल पहले 2009 में क्या आपका कर्ज माफ हुआ था? लेकिन, उनका फायदा हुआ, सरकार बनी और फिर आपको भुला दिया गया। ऐसे लोगों पर भरोसा करोगे क्या, लॉलीपॉप कंपनी पर भरोसा करोगे क्या, झूठ बोलने वालों पर भरोसा करोगे क्या ?
ये भी पढ़ें: कांग्रेस की कर्जमाफी के जवाब में मोदी सरकार देगी किसानों को बोनस
पीएम मोदी नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी और सुहेलदेव का डाक टिकट भी जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ और बेइमानी से सतर्क रहिए। कांग्रेस ने जिनका कर्ज माफ किया, उनमें भी लाखों को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। ब्याज चढ़ता गया और किसान को कर्ज ब्याज समेत वापस करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: पीएम का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव जीतने के लिए किसान की पीठ में छुरा न भोंके कांग्रेस
- Advertisement -