- Advertisement -
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पाकिस्तान को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि भारत उसकी कारगुजारियों के आगे रुकेगा नहीं, बल्कि और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें सीमा पर खड़े अपने जवानों पर पूरा भरोसा है। पूरा देश उनके साथ है। हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना है कि सेना का मनोबल घटे।
पीएम ने कहा कि दुश्मन देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। इस समय देश की भावनाएं अलग हैं, सेना सीमा (Forces) पर पराक्रम दिखा रहा है। हमें ये बताना होगा कि देश किसी भी कीमत पर नहीं रूकेगा।
देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है।
हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा : पीएम मोदी #MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/FoI6xkHeNd
— BJP (@BJP4India) February 28, 2019
पराक्रमी भारत के नागरिक
देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर जुटा हुआ है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं। इसलिए हम सबको भी सिपाही बनकर देश की समृद्धि और सौहार्द के लिए दिन-रात एक करना होगा। यह हमारी पहली जिम्मेदारी है। पराक्रमी कभी यह नहीं सोचता, बहुत हो गया सो जाओ। जब दुश्मन भारत को अस्थिर करने की साजिश करता है। जब आतंकी हमला करता है। उनका एक मकसद यह भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए। हमारा देश थम जाए। उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बनकर, चट्टान बनकर खड़ा होना है।
- Advertisement -