-
Advertisement
molestation/Shimla/Punjab
Last Updated on December 29, 2023 by sintu kumar
पंजाब की एक मॉडल से शिमला में दुराचार करने का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। यह वारदात शिमला के होटल में घटित हुई है। जब यह महिला यहां शूटिंग के लिए आई थी, उसी समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं। पंजाब की रहने वाली युवती ने जगतार सिंह संधू निवासी लुधियाना पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज करवाया है।