-
Advertisement
Molyobka Triangle: यहां घटती हैं ‘असामान्य’ घटनाएं, वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे रहस्य (mystery) हैं, जिनकी गुथ्थी आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। ऐसे रहस्य जो विज्ञान (Science) के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। एक ऐसी ही रहस्यमय जगह रूस में भी है, जो वैज्ञानिकों के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। हालांकि इसकी कहानी ‘बरमूडा ट्राएंगल’ से थोड़ी अलग है, लेकिन नाम बिल्कुल मिलता-जुलता है। इस रहस्यमयी जगह का नाम एम-ट्राएंगल (M-triangle) है। इसे मोल्योब्का ट्राएंगल (Molyobka triangle) के नाम से भी जाना जाता है।
एम-ट्राएंगल रूस के पर्म शहर में है। राजधानी मॉस्को से लगभग 600 मील पूरब की ओर उराल पर्वतों के पास ‘मोल्योब्का’ नाम का एक गांव है। असल में एम-ट्राएंगल का मतलब मोल्योब्का ट्राएंगल है। यह रूस के सबसे रहस्यमय इलाकों में से एक है। एक समय था जब यह इलाका वहां के स्थानीय मानसी लोगों के लिए पवित्र माना जाता था। अब यह जगह रहस्यमय हो गई है।
इस जगह की सबसे रहस्यमयी बात यहां फोन का काम ना करना है। यहां कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क मौजूद हैं, लेकिन फोन नेटवर्क नहीं पकड़ता है। हालांकि, गांव के पास एक ‘मिट्टी का टीला’ जहां पर फोन काम करने लगता है। लेकिन ऐसा सिर्फ इसी जगह पर होता है। इस रहस्यमयी टीले को लोग ‘कॉल बॉक्स’ (Call Box) के नाम से जानते हैं। इनसब के अलावा एम-ट्राएंगल में बहुत सी ‘असामान्य’ घटनाएं घटती हैं। बता दें एम-ट्राएंगल 70 वर्ग मील में फैला हुआ है। ये जगह साल 1980 में तब चर्चा में आई थी। जब यहां रहस्यमसी आवाजें सुनाई देने लगी थी। शोधकर्ताओं ने यहां ट्रैफिक का शोर यानी आती-जाती गाड़ियों की आवाजें रिकॉर्ड की हैं। चौकाने वाली बात ये है कि यहां से सड़क करीब 40 किलोमीटर दूर है।