- Advertisement -
नई दिल्ली। मां का रिश्ता प्रेम से कहीं अधिक समर्पण का रिश्ता होता है और इस बात को साबित किया ब्रिटिश अल्ट्रा रनर सोफी पावर ने। सोफी ने 166 किमी रेस के दौरान अपने बच्चे को स्तनपान कराया। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सोफी को सुपर मां के तौर पेश किया जा रहा है और उनकी जमकर तारीफ भी की जा रही है।
#UTMB @UTMBMontBlanc 107 miles done. Took a while but reckon I was still fastest mum of a 3 month old baby. And possibly the only runner on the supply side at aid stations. Big thanks to my amazing coach @suttonelc for getting me there! pic.twitter.com/JMiBZUpGU6
— Sophie Power (@ultra_sophie) September 3, 2018
दरअसल यह तस्वीर उस समय ली गई जब जब सोफी ने अल्ट्रा ट्रेल मॉन्ट ब्लैंक रेस के बीच थोड़ा वक्त निकलाकर अपने बच्चे को स्तनपान करवाया। करीब 16 घंटे तक दौड़ने के बाद सोफी अपने तीन माह के बच्चे को स्तनपान करवाने के लिए रुकीं। तब तक उनका बच्चा काफी भूखा था।
An amazing story of endurance and motherhood, British ultra runner Sophie Power runs @UTMBMontBlanc whilst breastfeeding: https://t.co/AKGglabWmO pic.twitter.com/K5qr7dFpp8
— Runner's World UK (@runnersworlduk) September 7, 2018
सोफी ने अपनी यह रेस 43 घंटे 33 मिनट में पूरी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि सोफी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और इस बात का पुरजोर समर्थन करती हैं कि एक मां को पूरी तरह स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने बताया की वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी खुद को हमेशा फिट रखने की कोशिश करती थी।
- Advertisement -