-
Advertisement
Himachal : मंदिर गई महिला पर बंदर ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में बंदरों ने आंतक मचा रखा है। ताजा मामला पांवटा साहिब के माजरा गांव में सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला पर बंदर (Monkey) ने हमला (Attack) कर दिया और उसे बुरी तरह से नोच दिया। महिला मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला मंदिर जाने के लिए घर से निकली। बताया जा रहा है कि महिला पर मंदिर में एक बंदर ने बुरी तरह से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: कालाअंब के मोगीनंद से बच्चे को अपहरण करने का आरोप, लोगों ने मौके पर पकड़ा व्यक्ति
घायल हुई महिला का नाम सुमित्रा देवी उम्र 60 साल बताई जा रही है। वहीं बंदर के काटने से घायल महिला को उसके परिजन उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल (Paonta Sahib Hospital) ले गए। बता दें कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। माजरा में बंदरों का इतना आतंक है कि बुजुर्ग और बच्चे अब घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। माजार बाजार के निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि बंदरों का आतंक इतना बढ़ता जा रहा है मंदिर गई उनकी माता सुमित्रा देवी पर एक बंदर बुरी तरह से टूट पड़ा और उन्हें हमला कर घायल (Injured) कर दिया। वहीं, इस बारे में डीएफओ कुणाल ने बताया की बंदरों को पकड़ने के लिए जाल लगाए जाएंगे जिसके कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

