-
Advertisement
IMD Alert! अब 1 जून को केरल पहुंचेगा Monsoon, पहले 5 जून को पहुंचने का अनुमान था
Last Updated on May 28, 2020 by
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग के बयान के अनुसार, ‘दक्षिण-पूर्व व पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 31 मई से 4 जून के बीच मानसून में तेज़ी आ सकती है। इसके कारण मानसून 1 जून को केरल पहुंच जाएगा।’ हालांकि, इसके पहले मौसम विभाग ने मानसून (Monsoon) के केरल (Kerala) पहुंचने को लेकर 5 जून का अनुमान जताया था। नए घटनाक्रम के चलते अब यह 4 दिन पहले ही केरल पहुंच जाएगा।
इस बार मानसून औसत ही रहने वाला है
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार गुरुवार तक दक्षिण पश्चिम मानसून मालदीव कोमोरीन इलाके और बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में पहुंचने की संभावना है। अगले 48 घंटे में मानसून मालदीव-कोमोरिन इलाके में पहुंच सकता है। पश्चिम-मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर साइक्लोन के प्रभाव के चलते पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला एरिया बन गया है। उम्मीद है कि अगले 72 घंटों में ये उत्तर पश्चिम से दक्षिण ओमान और पूर्वी यमन तट की ओर बढ़ेगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पिछले महीने कहा था कि इस बार मानसून औसत ही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 वैक्सीन को लेकर क्या कर रहा है India; सरकार ने सबकुछ बताया
केरल ने अरब सागर में मछली मारने पर बैन लगाया
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए केरल सरकार ने अरब सागर में मछली मारने पर बैन लगा दिया है। वहीं जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में मछली मारने के लिए उतरे हैं, उन्हें भी आज रात तक वापस आने के लिए संदेश भेज दिया गया है। जो लोग केरल तट पर नहीं पहुंच सकते हैं, उनसे कहा गया है कि वे जितनी जल्दी हो सके अपने सबसे करीब तट पर पहुंच जाएं। विभाग के मुताबिक, 96 से 100% बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है। पिछले साल यह आठ दिन की देरी से 8 जून को केरल के समुद्रतट से टकराया था। भारत में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है।