-
Advertisement
पहाड़ी दरकी, वाहनों की लगी कतारें
Last Updated on July 21, 2021 by Sintu Kumar
सोलन। हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने खूब तांडव मचाया है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और इससे खासा नुकसान भी हो रहा है। सोलन जिला की बात करें तो यहां पर जिला के कई जगहों में भूस्खलन हुआ है और मार्ग बंद है। कालका-शिमला एनएच – 5 पर बुधवार सुबह के समय कंडाघाट के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। गनीमत यह रही इस इस दौरान कोई वाहन नहीं आ-जा रहा था। पहाड़ी दरकने से शिमला -सोलन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इन दिनों कंडाघाट के साथ लगते डेढ़घराट में फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है। पहाड़ी की कटिंग के दौरान फोरलेन निर्माता कंपनी के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल वाहनों के एक तरफ से निकाला जा रहा है, ताकि जाम को खोला जा सके।