-
Advertisement

Big Breaking : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक
शिमला। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक चलेगा। सात दिन तक चलने वाले सत्र को आपदा को ध्यान में रखते हुए देरी से बुलाया जा रहा है। ये जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी।
इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा के सत्र के अलावा आपदा को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि विपक्ष का विधानसभा सत्र को लेकर बार-बार बयान देना केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए ही रहा है। विधानसभा सत्र संवैधानिक बाध्यता है, जो नियमों के तहत होती है। मानसून सत्र अगस्त माह में इसलिए नहीं करवाया क्योंकि प्रशासन मानसून सत्र की तैयारी में जुट जाता है। ऐसे में प्रदेश में आई आपदा से निबटने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता। वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सचिवों के साथ भी बैठक की। जिसमें आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य को लेकर चर्चा हुई। जाहिर है पिछले कुछ समय से विपक्ष ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे।