-
Advertisement

अटक गया Monsoon, 4 दिन की देरी से 5 जून को पहुंचेगा केरल: मौसम विभाग
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बयान के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) अटक गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून सामान्य की तुलना में इस वर्ष 4 दिन की देरी से 5 जून को केरल (Kerala) पहुंचेगा। मौसम विभाग ने आगे बताया, ‘बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के कारण मानसून के सामान्य शुरुआत की तारीख से लगभग 6 दिन पहले 16 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंचने की संभावना है।’
पिछले 15 सालों में सिर्फ 2015 को छोड़ उसका अनुमान सही साबित हुआ
मौसम विभाग ने केरल के तीन जिलों- अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की में शुक्रवार को यलो अलर्ट (Alert) जारी किया है। इसमें बिजली की गरज के साथ तेज रफ्तार हवाओं के चलने का अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही देश में चार महीने के मानसून सीजन की शुरूआत हो जाती है।
This year, the onset of southwest monsoon over Kerala is likely to be slightly delayed as compared to normal date of onset of 1st June. The monsoon onset over Kerala this year is likely to be on 5th June with a model error of ± 4 days. pic.twitter.com/0A9qScMS5b
— IMD Weather (@IMDWeather) May 15, 2020
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 15 सालों में सिर्फ 2015 को छोड़ उसका अनुमान सही साबित हुआ। पिछले साल 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था। मौसम विभाग ने 6 जून का अनुमान जारी किया था। 2015 में मौसम विभाग ने 30 मई की उम्मीद जताई थी, लेकिन मानसून 5 जून को केरल पहुंचा था।
मौसम विभाग अप्रैल में मॉनसून का पहला अनुमान जारी किया था
इस वर्ष, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत, सामान्य शुरुआत की तुलना में थोड़ा देरी होने की संभावना है। इस साल केरल में मानसून की शुरुआत 5 जून को प्लस या एमआई की एक मॉडल त्रुटि के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग अप्रैल में मानसून का पहला अनुमान जारी किया था। उसके मुताबिक इस साल मानसून सामान्य रहेगा। बारिश का दीर्घावधि औसत 100% रहेगा। 96 से 100% बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है।