-
Advertisement
देश में सामान्य रहेगा मानसून, अच्छी पैदावार की जताई गई है उम्मीद
Last Updated on April 16, 2021 by
देश में इस साल मानसून (Monsoon) सामान्य रहेगा,यानी 96 फीसदी से 104 फीसदी तक बारिश का (Rainfall forecast) अनुमान है। शुक्रवार को इस बाबत जानकारी दी गई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन (M Rajeevan, secretary of the Ministry of Earth Sciences) ने वर्चुअल तरीके से पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 98 फीसदी सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये अच्छी खबर कही जा सकती है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। ओडिशा,झारखंड,बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ व असम जैसे राज्यों में सामान्य बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: बढ़ते तापमान के बीच 10 जिलों में अलर्ट जारी- पढ़ें खबर
राजीवन के मुताबिक समय पर मानसून का आना देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है। मानसून के सामान्य (Normal Monsoon) रहने का मतलब है अच्छी बारिश होगी,जिससे इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है। ये इसलिए भी अच्छा कहा जा रहा है,क्योंकि कोरोना काल में लगातार बुरी खबरें ही सुनने को मिलती हैं। इसलिए इस खबर को राहत भरी बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दा लॉन्ग पीरियड एवरेज बारिश इस साल होगी। उन्होंने ये भी कहा कि जून से सितंबर तक चार महीने की वर्षा अवधि के लिए पहली लॉन्ग रेंज पूर्वानुमान (Forecast) जारी किया है। मानसून एलपीए का 98 फीसदी होगा,जो सामान्य बारिश है। इससे कृषि उत्पादन करने में किसानों को मदद मिलेगी।