-
Advertisement

दुनिया में ज्यादा संख्या किसकी है दरवाजों की या पहियों की, सोच में पड़ गए ना, जल्दी से दें उत्तर
दुनिया (World) में किसकी संख्या ज्यादा है दरवाजे या फिर पहिए की। न्यूजीलैंड (New Zealand) के ऑकलैंड के ट्विटर यूजर रयान निक्सन ने लोगों से यह सवाल पूछा है। उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर एक पोल में पूछा, मेरे साथी और मैं बहस कर रहे हैं और मैं इसके लिए यहां सवाल पूछने आया हूं। आपको क्या लगता है, दुनिया में किसी संख्या ज्यादा है दरवाजे (Door) या पहिए की।
यह भी पढ़ें:क्यों ब्लैक होता है टायर का रंग? दिलचस्प है इसके पीछे की वजह
यूजर्स ने दिए ये तर्क
223347 वोट्स में से 46.4 प्रतिशत लोगों ने दरवाजों के लिए मतदान (Voting) किया, जबकि 53.6 प्रतिशत ने पहियों का चयन किया। यह ट्वीट वायरल हो गया, जिसे 16000 से अधिक लाइक और 4500 से अधिक बार रीट्वीट किया गया। टीम डोर्स ने तर्क दिया कि हर इमारत में और हर वाहन पर दरवाजे हैं, इसलिए इसकी संख्या काफी बड़ी है।
एक यूजर ने कहा कि दुनिया में कारों ( Cars) की तुलना में दरवाजों की संख्या दोगुनी है। दुनिया में इमारतें, दुकानें आदि भी हैं। इसके अलावा वाहनों में भी कई दरवाजे होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि दरवाजे ही अधिक होंगें। तीन-चार पहियों वाली अधिकांश गाड़ियों में कम से कम 2 या1 के दरवाजे-पहिया का अनुपात होता है। इसके साथ ही दुनिया में करोड़ों-अरबों दरवाजे भी मौजूद हैं।
वहीं, दूसरी ओर पहिए (Wheels) ज्यादा होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने पहिए के लिए वोट करते हुए लिखा कि पहिए होने चाहिएं पहिए सबसे पुराने मानव आविष्कारों में से एक हैं। न केवल वाहनों में, बल्कि रोलर ब्लेड, सूटकेस, कुर्सियों आदि में भी होते हैं। पहिए भी हर दिन दरवाजों से अधिक बनते हैं।