-
Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू! 15 हजार से ज्यादा नए केस आए, 88 लोगों की गई जान
Last Updated on March 13, 2021 by Deepak
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना काबू से बाहर होते जा रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं 88 लोगों की मौत भी हुई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, जबकि कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाया गया है। इसके बावजूद कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र कई अन्य इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आज 15 हजार 602 नए कोरोना केस (New Corona Case) आए हैं, जबकि इस वक्त 5 लाख 70 हजार 695 लोग होम आइसोलेशन (Home Isolations) में भी हैं। इसके अलावा 5 हजार 31 लोग अस्पतालों (Hospitals) अन्य जगह पर भर्ती हैं। महाराष्ट्र में इस समय 1 लाख 18 हजार 525 एक्टिव (Corona Active Case) केस हैं। राहत की बात यह रही कि आज 7 हजार 467 कोरोना मरीज (Corona Patient) ठीक होकर अपने घर चले गए। राज्य में अब तक कुल 21 लाख 25 हजार 211 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र का कोरोना रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है।
बात अगर टीकाकरण (Vaccination) की करें तो मुंबई में 15 मार्च से 5 केंद्रों पर कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) की डोज दी जाएगी। वहीं, देश में शनिवार को 9 लाख 74 हजार 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज दी गई। इस तरह से टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 2 करोड़ 91 लाख 92 हजार 547 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन (Vaccine) लगाई जा चुकी है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नागपुर (Nagpur) में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। अकोला, परभणी में फिर लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, लेकिन कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई और इलाकों में लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है।