-
Advertisement
भारत में पहली बार Corona ने एक दिन में ली 350 से ज्यादा की जान, 3 लाख के करीब पहुंचा कुल आंकड़ा
Last Updated on June 11, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की कोरोना (Corona) ने जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 579 हो गया है। अब तक 8,102 लोगों की कोरोना से मौत (Death) हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 94 हजार के पार
कोरोना से सबसे अधिक केस महाराष्ट्र (Maharashtra) में हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है। इसमें से 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य में 46 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां कुल मरीजों की संख्या करीब 37 हजार है और 326 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 17 हजार से अधिक एक्टिव केस है। वहीं, दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच गया है। अभी कुल मरीजों की संख्या 32 हजार 810 है, जिसमें 984 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अभी 19 हजार 581 एक्टिव केस हैं। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 हजार से अधिक है, जिसमें 1347 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 11 हजार 610 हो गई है, जिसमें 259 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी 11 हजार 610 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 321 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 4418 एक्टिव केस है।