-
Advertisement
हिमाचल की हॉकी टीम में जगह पाने को महिला खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
Last Updated on January 21, 2023 by sintu kumar
ऊना। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में फरवरी माह में होने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश भर से 50 से ज्यादा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेने के दौरान जमकर पसीना बहाया। हॉकी हिमाचल द्वारा ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें खेल की बारीकियां सिखाने के लिए कैंप में भेजा जा रहा है। कैंप के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अंतिम हिमाचली टीम का चयन किया जाएगा। हॉकी हिमाचल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ खेल के मुख्य प्रशिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:हिमाचल: चार दृष्टिबाधित छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम, हुआ चयन
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में फरवरी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम का चयन आज को किया गया। इंदिरा गांधी खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रदेश भर से आए 50 से ज्यादा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेकर जमकर पसीना बहाया। हॉकी ट्रायल के दौरान महिला खिलाड़ियों के स्टिक वर्क के साथ-साथ उनकी फिटनेस को भी जांचा गया।
इस मौके पर मुख्य चयनकर्ताओं में अजीत ठाकुर और प्रमिला शर्मा ने भी महिला खिलाड़ियों के हुनर को जांचा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए हिमाचल की बेहतरीन हॉकी टीम का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न मापदंडों के तहत परखा गया है। जिसके बाद अंतिम 25 खिलाड़ियों का चयन जल्द आयोजित होने वाले कैंप के लिए किया गया। अजीत ठाकुर और प्रमिला शर्मा ने बताया कि कैंप के बाद अंतिम टीम का चयन कर उसे आंध्र प्रदेश के काकीनाडा प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।