-
Advertisement
सीएम और मंत्रियों के TA, डीए और MR पर एक करोड़ से ज्यादा खर्च
Last Updated on March 12, 2020 by Deepak
शिमला। पिछले करीब दो साल में सीएम और मंत्रियों के टीए (TA), डीए और चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical Reimbursement) पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है। 2018-19 और 2019-20 (31 जनवरी 2020) तक कुल 11993774 रुपए सीएम और मंत्रियों के टीए, डीए और एमआर पर खर्च किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम बोले- Congress के कार्यकाल में खुला Yes बैंक, 1909 करोड़ की राशि जमा
सर्वाधिक 2051441 रुपए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के टीए और डीए पर खर्च हुई है। सबसे कम मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने मंत्री रहते खर्च की है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर के टीए और डीए पर 608037 रुपए खर्च हुए हैं। यह जानकारी विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के पूछे सवाल के जवाब में दी।
किसने कितना किया खर्च
सीएम जयराम ठाकुर ने कुल 608037 (112137 टीए, 495900 डीए), महेंद्र सिंह ठाकुर ने 2051441 (1170540 टीए और 880901 डीए), शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 670810 (डीए 322650 और एमआर 348160), शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने 1392058 (टीए 480720, डीए 835200 और मेडिकल 76138) और कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मार्कंडेय ने 748923 (टीए 42873 और डीए 706050) खर्च किए।
स्वास्थ्य मंत्री रहते विपिन परमार ने 1131266 (410045 टीए, 634050 डीए और 87171 एमआर), पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 1172931 (408199 टीए, 696600 डीए और 68132 एमआर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने 1039889 (टीए 229489, डीए 810400), परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने 790241 (टीए 59196, डीए 676350 और एमआर 54695), सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने 907199 (91799 टीए और 815400 डीए), किशन कपूर ने 932774 (305913 टीए, 583200 डीए और 43661 एमआर), अनिल शर्मा ने 548205 (48504 टीए, 468000 डीए और 31701 एमआर) खर्च किए हैं।