- Advertisement -
देहरादून। मां जीवन देती है ये तो सभी जानते हैं लेकिन वहीं जन्म देने वाली मां ही अगर जान लेने लगे तो किसी और से क्या उम्मीद की जाए। कनखल की सर्वप्रिय विहार कालोनी में ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। यही नहीं उसने उसे बच्चे के घर से गायब होने की कहानी बनाकर पुलिस (police) को भी उलझाने की कोशिश की। आखिर में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सारा मामला सुलझा लिया।
जानकारी के अनुसार बीती शाम छह महीने के बच्चे की मां संगीता बलूनी ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसका बच्चा गायब हो गया है। पुलिस ने बच्चे को काफी ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। तफ्तीश (investigation) के दौरान पुलिस को महिला पर शक हुआ और पूछताछ के बाद उसने सारा सच उगल दिया। दीपक बलूनी की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका बेटा स्तनपान ही करता रहता था और रोता भी बहुत था। इस बात से वह बेहद परेशान हो चुकी थी। इसी वजह से उसने बेटे की हत्या (murder) करने की ठान ली। उसने बेटे की हत्या की कर शव को गंगा में बहा दिया। मासूम का शव श्रीयंत्र मंदिर के सामने गंगा घाट की रेलिंग पर भी अटका था, जिसकी फोटो खींचकर एक राहगीर ने पुलिस को भेजी। पुलिस ने चंद घंटों में गुत्थी को सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Advertisement -