- Advertisement -
उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक अनोखा मामला सामने आया है। बेटी (Daughter) की शादी से दस दिन पहले ही महिला अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। यही नहीं वह जाते-जाते घर के सारे गहने भी साथ ले गई। ये गहने (Jewelry) बेटी की शादी के लिए बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं कि इस दौरान उक्त महिला (Women) के सिर पर प्रेम का भूत सवार हो गया। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लिए लाखों के गहने बनाए गए थे, जिन्हें वह अपने साथ ही ले गई। उधर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली (Kotwali) में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की करीब एक साल पहले मौत हो गई है। उसके भाई के चार बच्चे हैं। पिछले एक साल से भाभी के घर में एक युवक का आना-जाना था। भाई (Brother) की बड़ी पुत्री का विवाह 14 दिसंबर को होना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन उसकी भाभी प्रेमी संग फरार हो गई। वहीं आरोपी युवक के घर पर भी पता किया मगर वह भी फरार ही मिला। उन्हें शक है कि यह युवक उसकी भाभी को भगाकर ले गया है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -