- Advertisement -
सुंदरनगर। उपमंडल सुंदरनगर (Sundarnagar) के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भौर के गांव भौर में एक दो बच्चों की मां एक चार बच्चों के बाप साथ फरार (Escaped) हो गई है। शिकायतकर्ता नंद लाल ने अपनी बहु के फरार होने की रपट पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज (Case Filed) करवा दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय सीमा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी भौर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी अपने ससुराल से अपने मायके ससुर से पूछ कर गई और बच्चों को भी साथ लेकर चली गई। लेकिन सीमा देवी जब मायके नहीं पहुंची तो उसके पिता ने सीमा के ससुराल को फोन किया तो उन्होंने बताया सीमा अपने बच्चों के साथ तो मायके गई हुई है।
ऐसा सुनकर सीमा के ससुराल वाले हैरत में रह गए और पूरी रात आंखों में काटने के बाद और सीमा की तालाश में बिताई। अगली सुबह जब सीमा का फोन उसके ससुर को आया तो सीमा ने जबाव दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और वह अब अपना जीवन पवन कुमार पुत्र डागु राम निवासी बग्गी के पादरू से बिताने की बात कही और फोन बंद कर दिया। इतना सुनकर सीमा के ससुर वाले सीमा के मायके चले गए और उनके इस घटनाक्रम के बारें में बातचीत की। लेकिन सीमा ने पहले ही अपने माता पिता को यह सब जानकारी दे दी थी। मामले की छानबीन में जुटे पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि महिला की लापता होने की शिकायत ससुराल पक्ष की ओर से आई है। मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
- Advertisement -