- Advertisement -
नई दिल्ली। सीएम कलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। दो महिलाएं समेत 28 विधायकों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। मध्यप्रदेश में 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय के आरिफ अकील को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, वे विजयलक्ष्मी साधौ (महेश्वर विधानसभा सीट) एवं इमरती देवी (डबरा विधानसभा सीट) हैं।
वहीं, कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी बन कर चुनाव लड़ा था। जायसवाल को छोड़कर मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायक कांग्रेसी हैं। सभी विधायकों ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली और सभी कैबिनेट मंत्री हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे हैं और वह मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए राघौगढ़ सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। जयवर्धन सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं।
उसने बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। उसे फिलहाल कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विजय लक्ष्मी साधौ,सज्जन सिंह वर्मा,हुकुम सिंह कराड़ा,गोविंद सिंह,बाला बच्चन,आरिफ अकील,बृजेंद्र सिंह राठौर,प्रदीप जायसवाल (निर्दलीय),लाखन सिंह यादव,तुलसी सिलावट,गोविंद सिंह राजपूत,इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम,डॉ. प्रभुराम चौधरी,प्रियव्रत सिंह,सुखदेव पानसे,उमंग सिंघार,हर्ष यादव,जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी,कमलेश्वर पटेल,लखन घनघोरिया,महेंद्र सिंह सिसोदिया,पीसी शर्मा,प्रद्युम्न सिंह तोमर,सचिनसुभाष यादव,सुरेंद्र सिंह बघेल,तरुण भनौत
- Advertisement -