- Advertisement -
हमीरपुर। अगर सरकार राजनीति न करती तो नूरपुर में भी स्टेडियम होता। हमीरपुर में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने एक के बाद कई हमले बोले हैं। प्रदेश में खेल के फटेहाल के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिम्मेदार है। विकास की बातें करने वाली प्रदेश सरकार खेलों से सौतेला व्यवहार कर रही है।
सांसद अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के नाम राजनीति करने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव आने पर कोरी घोषणाएं करने वाली कांग्रेस आज तक खेलों के विकास पर कुछ नहीं कर पाई है और केवल केस करने में ही कांग्रेस ने ज्यादातर समय बिताया है। अनुराग ने कहा कि नूरपुर में अगर कांग्रेस सरकार हस्तक्षेप नहीं करती तो आज वहां शानदार स्टेडियम बन कर तैयार हो जाता, लेकिन कांग्रेस ने एचपीसीए के साथ केवल सौतेला व्यवहार किया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चार साल का समय ज्यादातर केस बनाने में ही गवां दिया है। उन्होंने कहा कि नूरपुर में बनने वाले स्टेडियम पर कांग्रेस ने राजनीति की है और इसे बनने तक नहीं दिया है। इसके साथ ही लीज तक नहीं बनने दी है। उन्होंने कहा कि नूरपुर में अब केवल कांग्रेस सरकार डेढ़ करोड से ही स्टेडियम बनाने की कोरी घोषणा कर रही है जो कि कांग्रेस का चुनाव आने से पहले का स्टंट है।
- Advertisement -