- Advertisement -
ऊना। लोकसभा के मुख्य सचेतक और सांसद अनुराग ठाकुर ने #MeToo कैंपेन को सपोर्ट करते हुए कहा है कि गलत व्यक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों का वेलकम करना चाहिए। अनुराग जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने यहां आए थे।
उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव पर बोलते हुए बीएसपी सहित सभी दलों द्वारा कांग्रेस को किनारा कर दिए जाने का दावा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष की सेक्स सीडी सामने आने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि उसके कार्यकारी अध्यक्ष तक बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ऊना में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आहवान किया।
- Advertisement -