-
Advertisement
डल झील के सौंदर्यीकरण कार्य से कपूर नाखुश, काम रोकने के आदेश
Last Updated on October 6, 2020 by Deepak
धर्मशाला। डल झील के सौंदर्यीकरण (Beautification) के कार्य से कांगड़ा-चंबा के सांसद नाखुश दिखे। उन्होंने फिलहाल कार्य को रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आज धर्मशाला (Dharamshala) के नड्डी में डल झील का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को 2008 से आज तक बनीं प्रपोजल के साथ अगले सप्ताह तलब किया है। अगले सप्ताह डल झील के सौंदर्यीकरण के कार्य की मॉनिटरिंग (Monitoring) को लेकर बैठक होगी। बैठक में 2008 से आज तक बने पारूप पर चर्चा होगी। साथ ही कार्य को समयबद्ध तरीके से कैसे पूरा किया जाए इस पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: #Una में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू, CCTV फुटेज के आधार पर होंगे चालान
लोकसभा सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने कहा कि पर्यटन और पौराणिक महत्व की डल झील के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि डल झील का अपना विशेष महत्त्व है तथा हर वर्ष लाखों की संख्या में देश व विदेश से श्रद्धालु इसको निहारने के लिए आते हैं। उन्होंने डल झील में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर हर क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दे रही है।
कपूर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए अनेक बड़ी परियोजनाएं आरंभ की गई हैं। एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रकृति प्रेमी से लेकर धार्मिक आस्था रखने वाले प्रत्येक वर्ग के पर्यटकों को हर मौसम में यह प्रदेश आकर्षित करता है। इस अवसर पर डीसी राकेश कुमार प्रजापति, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा, जिला मंडलाधिकारी संजीव कुमार व तहसीलदार अपूर्व शर्मा उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group