-
Advertisement
![Pratibha-singh](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/09/Pratibha-singh-4.jpg)
हर्ष महाजन के फैसले पर प्रतिभा सिंह ने जताई हैरानी, कहा- पार्टी को नहीं पड़ेगा फर्क
शिमला। हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) के कांग्रेस छोड़ने से ना तो पार्टी कमजोर होगी, और ना ही कार्यकर्ताओं के मनोबल में कोई विपरीत असर पड़ेगा। यह प्रतिक्रिया बुधवार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद दी। इस दौरान प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने बीजेपी (BJP) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीतिक कर विपक्षी दलों की तोड़फोड़ कर रही है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों के कांग्रेस (Congress) छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रतिभा सिंह ने उनके इस फैंसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आज दिन तक हर स्तर पर पूरा मान सम्मान दिया और आज जब पार्टी को उनकी जरूरत थी व प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में उनका पार्टी को छोड़ना बहुत ही हैरान करता है।
यह भी पढ़ें:मंडी रैली के लिए बीजेपी ने पानी की तरह बहाया सरकारी पैसा: प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह ने (Late. Virbhadra Singh) हर्ष महाजन के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नही रखी। उन्होंने कहा कि आज उनका यह कहना की दिल्ली की तरह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे का ही राज चल रहा है, उनका यह आरोप बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन ने कांग्रेस के विश्वास को तोड़ा है, उसकी पीठ पर वार किया है उसके लिए प्रदेश के लोग उन्हें अब कभी माफ नही करेंगे। कांग्रेस ने सदैव ही उन्हें चुनाव लड़ने को कहा पर वह चुनावों से भागते रहें, बाबजूद उसके उन्हें कांग्रेस सरकार में महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारिया दी गई। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस समय पार्टी को छोड़कर अन्य दलों में जाकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में जुटे है उन्हें प्रदेश के लोग कभी माफ नही करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group