- Advertisement -
मंडी। बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा को सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाचन के रहने वाले एक व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत हो गई थी,और सांसद उसी व्यक्ति के शव को लाने दिल्ली गए थे। सोमवार को उक्त व्यक्ति का शव सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचना था।
बताया जा रहा है कि सांसद रामस्वरूप भी दिल्ली पहुंच गए, सब कुछ ठीक चल रहा था। उन्होंने सभी कागजी प्रक्रिया को निपटा दिया था तभी अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हार्ट में ब्लॉकेज के चलते अस्पताल के डॉक्टरों ने रामस्वरूप शर्मा को Stent डाला है। डॉक्टरों के मुताबिक अब वह स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सांसद के निजी सचिव ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अब वो स्वस्थ हैं और बातचीत कर रहे हैं।
सोमवार को दिल्ली रवाना हुए थे
होली का त्योहार मनाने के बाद सांसद रामस्वरूप शर्मा कांगड़ा एयरपोर्ट से सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सऊदी अरब में मंडी के एक व्यक्ति की मौत होने पर उसका शव लाने के लिए वह दिल्ली गए थे। बताया जा रहा है कि यह शव कई दिनों से सऊदी अरब में फंसा हुआ था, जिसे वापस मंडी लाने के लिए वह कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।
- Advertisement -