-
Advertisement
देखो धोनी आयो शिमला
Last Updated on June 19, 2021 by Sintu Kumar
मिस्टर कूल यानी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहाड़ों की सैर पर हैं। धोनी परिवार सहित हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच चुके हैं,वह कोरोना काल के दौरान हुई थकान मिटाने यहां पहुंचे हैं। शिमला के मैहली स्थित एक होटल में धोनी परिवार के 12 लोगों के साथ ठहरे हैं। बताया जाता है कि वह शुक्रवार शाम ही शिमला पहुंच गए थे। धोनी इससे पहले वर्ष 2018 में एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर बाइक भी चलाई थी। धोनी दूसरी मर्तबा शिमला आए हैं,लेकिन इस मर्तबा उनकी ये यात्रा पारिवारिक बताई जा रही है। जाहिर है इन दिनों फिल्म स्टार अनुपम खेर भी शिमला में है। बीते दिन उन्होंने माल रोड की सैर की और उसके बाद सीएम जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात भी की।