-
Advertisement
सोशल मीडिया पर दिखा MS Dhoni का नया रूप, सड़क किनारे दोस्तों को परोस रहे हैं गोलगप्पे
Last Updated on February 6, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Indian captain Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दोस्तों को गोलगप्पे परोसते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में धोनी अपने पूर्व साथियों के रुद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला (Rudra Pratap Singh and Piyush Chawla) के साथ दिख रहे हैं।
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!👨🍳
Our favorite chat just became even more delectable! 🥰🤤#MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘सीधे मालदीव से। हमारा रॉकस्टार पानी-पूरी बना रहा है।’ जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की। अन्य यूजर ने लिखा- ‘पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बहुत प्रतिभावान माही.’ एक और यूजर ने ट्वीट किया, ‘वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है।’ करियर की बात करें तो धोनी ने पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद कोई मैच नहीं खेला है। हाल ही में बीसीसीआई ने एक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी जारी की थी जिसमें से भी वह बाहर हो गए हैं।