- Advertisement -
हरोली से लगातार पांचवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी एडवोकेट आस्था अग्निहोत्री ने पिता की जीत के बाद मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में आभार उत्सव का आयोजन किया। हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते श्रीनगर पहुंचे और श्रीनगर में खराब मौसम के चलते अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। लेकिन मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस समारोह में शिरकत की
- Advertisement -