-
Advertisement
Virbhadra Singh पर जयराम की टिप्पणी से भड़के #Mukesh, बोले- ना लांघे लक्ष्मण रेखा
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) द्वारा वीरभद्र सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) पर ऐसी टिप्पणी करके लक्ष्मण रेखा लांघने का प्रयास ना करे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल की बहुत बड़ी शख्सियत हैं और हिमाचल की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। सीएम जयराम ठाकुर को ऐसे वरिष्ठ नेता के खिलाफ टीका टिप्पणी करने से पहले विचार कर लेना चाहिए। मुकेश ने कहा कि विधायक के क्या कर्तव्य है क्या नहीं वीरभद्र सिंह को इसके बारे में जयराम ठाकुर से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है। मुकेश ने कहा कि सीएम बनने का मतलब यह नहीं कि आप किसी पर भी लक्ष्मण रेखा लांघ कर टिप्पणी करें।
यह भी पढ़ें: #Virbhadra का वार- मुझे ना सिखाएं #JaiRam कि क्या करना है, दी यह चुनौती
नेता प्रतिपक्ष ने किसान सम्मान निधि को लेकर हुई गड़बड़ी को सरकार का प्रायोजित घोटाला बताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान वोट हथियाने के लिए बीजेपी ने धड़ाधड़ लोगों के खातों में पैसे जमा करवा दिए। अब जब वोट लेने के बाद बीजेपी सत्ता में आ चुकी है तो अब वही लोगों के अकाउंट में डाला गया पैसा उन्हें गलत दिखाई देने लग गया है।
वहीँ, बल्क ड्रग पार्क (Bulk Drug Park) पर हो रही सियासत को लेकर भी मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि बीजेपी के नेता इस मामले को लेकर हो-हल्ला ना ही करें तो ज्यादा बढ़िया रहेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के नेताओं को बल्क ड्रग पार्क की असलियत का पता ही नहीं है। जिस मुकेश अग्निहोत्री को वह बल्क ड्रग पार्क में रोड़े अटकाने वाला बता रहे हैं इसी मुकेश अग्निहोत्री ने इस परियोजना के लिए सबसे पहले आवाज बुलंद की थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क तो डंके की चोट पर हरोली विधानसभा क्षेत्र में ही स्थापित किया जाएगा, लेकिन जिन किसानों की भूमि इस प्रोजेक्ट में आएगी, उन्हें फैक्टर टू के तहत चार गुना मुआवजा देना होगा, जोकि सरकार के घोषणा पत्र में ही लिखा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

