-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | By Election | Himachal |
Last Updated on April 9, 2024 by Himachal Abhi Abhi
ऊना । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते बौल में पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ द्वारा आयोजित किए गए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुकेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नए जोश का संचार किया। मुकेश ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने वाली नहीं बल्कि स्थिर और टिकाऊ सरकार है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। जबकि 6 विधानसभा उपचुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में पांच और उपचुनाव आने वाले हैं जिनमें से तीन निर्दलीयों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होगा जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह के चुनाव जीतने के बाद शिमला ग्रामीण और शिमला क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी के चुनाव जीतने के बाद कसौली की सीट खाली होगी। जिसके चलते इन दो विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे और सभी 11 उपचुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 40 से भी कहीं ऊपर चली जाएगी।