-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | Chintpurni | Navratri |
Last Updated on October 20, 2023 by sintu kumar
चिंतपूर्णी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार सुबह नवरात्र के अवसर पर शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार दर्शन करने और शीश नवाने पहुंचे। इस मौके पर मंदिर न्यास के अधिकारियों और पुजारी वर्ग ने उनका भव्य स्वागत किया। मुकेश ने माता की पावन पिंडी के दर्शन कर विधिवत पूजा.अर्चना भी की साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को मंदिर से जुड़े कई कार्यो के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।