-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | Four Year | Jai Ram Thakur |
Last Updated on December 24, 2021 by admin
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जमकर जुबानी तीर छोड़े हैं। सर्किट हाउस ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रैली को सफल बनाने के लिए सरकारी अमले का प्रयोग कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ प्रदेश दिवालिया हालत में पहुंच रहा है, वहीं सरकार कर्ज लेकर जश्न मनाने में जुटी है। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जयराम सरकार के कंधे इतने कमजोर हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का भार नहीं संभाल पा रहे, यही कारण है कि सरकार ने रैली को सफल बनाने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश देना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेताओं के दिल्ली पर मुकेश ने कहा कि हाईकमान से मिलने का सभी को हक है और कांग्रेस पर बोलने से पहले भाजपा अपना कुनबा संभाल कर रखे।