- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के राजनीतिक कद को ऊंचा उठाने का काम मुकेश अग्निहोत्री ने कर दिया है। पत्रकारिता के सफल सफर के बाद राजनीति का सफर शुरू करने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी पहली जीत के बाद लगातार पांच चुनावों में जीत दर्ज तो की लगातार अपने प्रदर्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाते रहे है। मुकेश अग्निहोत्री ने पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्य संसदीय सचिव का पद प्राप्त किया, उसके बाद मंत्री रहे और फिर ऊना जिला के लिए नेता विपक्ष का पद लेकर के आए और लगातार 5 वर्ष तक आक्रामकता के साथ कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने का काम किया। जिला ऊना को 42 वर्ष पहले भी एक वोट से ही मुख्यमंत्री के पद से मेहरून हो गया था, अब भी मुख्यमंत्री पद नहीं मिला,यह मलाल हो सकता है, लेकिन मुकेश अग्निहोत्री ने अपने कद, काठ व पकड़ के चलते हिमाचल प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री के पद को ऊना में लाकर एक खुशी का माहौल जरूर दे दिया है।
- Advertisement -