- Advertisement -
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि खनन पर लगाम लगाए नहीं तो कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ेगी। मुकेश ने प्रशासन पर राजनितिक दुर्भावना से काम करने के आरोप भी लगाए हैं। अग्निहोत्री ने इसी संबंध में ऊना मुख्यालय पर अपने समथकों सहित जिला प्रशासन के खिलाफ रोष रैली निकाली। मुकेश ने डीसी ऊना से मुलाक़ात करके जिला में खनन माफिया के मुद्दे को उठाया।
- Advertisement -