-
Advertisement
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बने नाना-नानी, बेटी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
Last Updated on November 20, 2022 by sintu kumar
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के घर में डबल खुशी आई है। उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी परिवार ने खुद बयान देकर जारी की है। बताया जा रहा है कि ईशा अंबानी ने लड़का और लड़की को जन्म दिया है। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। लड़के का नाम आदिया और लड़के का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है। ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। परिवार में किलकारी गूंजने से अंबानी परिवार काफी खुश है।
बीते दिनों ईशा अंबानी के हाथों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल (Aanand Peeramal) की शादी 2018 में मुंबई में हुए एक भव्य समारोह में हुई थी।
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चेए बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं। बयान में कहा गया हैए हम आदियाए कृष्णाए ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।