-
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग के मामले में भ्रष्टाचार का सौदागर कौन, Mukesh का सीएम से सवाल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री (Mukesh Agrihotri) ने स्वास्थ्य विभाग में ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद जो कुछ घटित हुआ है,पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) से सवाल किया है कि वे बताएं कि इस भ्रष्टाचार के मामले का सौदागर कौन है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) घोटालों का अड्डा बन गया है। ऐसे में विभाग के तत्कालीन निदेशक व एक बिचौलिए का ऑडियो वायरल होने के बाद ये साफ हो गया है कि प्रदेश की जयराम सरकार भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रही है और बीजेपी के नेता इसमें शामिल है। मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर को बताना चाहिए कि वे कौन से बीजेपी (BJP) के नेता है, जिन्होंने निदेशक की सेवाएं बढ़ाने में मदद की और जो व्यक्ति तत्कालीन निदेशक से बात कर रहा था, उसके किस बीजेपी नेता के साथ संबंध हैं।
यह भी पढ़ें: Covid-19 संक्रमण के शून्य केस वाले इस राज्य में 15 जून से खुलेंगे स्कूल व कॉलेज
धार्मिक स्थलों को खोलने की उठाई मांग
नेता प्रतिपक्ष (leader of opposition) मुकेश ने कहा कि कोविड(Covid) की आड़ में हो रही खरीद पर भ्रष्टाचार की अंगुलियां उठ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में कोरोना को लेकर जो खरीद हुई है, उनकी सभी की जांच होनी चाहिए। मुकेश ने कहा कि सरकार को ये भी बताना चाहिए कि किस बीजेपी नेता का इसमें हाथ है और किस नेता के साथ लगे सरकारी कर्मचारियों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि जब नेता के पास कोई सरकारी पद नहीं हैए तो किस मेहरबानी के तहत सरकारी कर्मचारी तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि सेनेटाइजर खरीद (Sanitizer purchase) की विजिलेंस जांच हो रही है। बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के ऊपर भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बना रही है। मुकेश ने इसके साथ ही प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों (Religious places)को खोलने की मांग करते हुए कहा है कि इन धार्मिक स्थलों के बिजली व पानी के बिल भी माफ होने चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

