-
Advertisement
Mumbai Police का अलग है स्टाइल, मजेदार तरीके से लोगों को कर रहे जागरूक
Last Updated on April 13, 2020 by Deepak
मुंबई। इन दिनों पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है और प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अलग और मजेदार अंदाज में लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस बॉलीवुड फिल्मों के जरिए लोगों को जागरूक (Aware) कर रही है और अब इसके लिए पुलिस ने सुपरस्टार शाहरुख खान की एक पॉप्युलर फिल्म की मदद ली है। साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। मुंबई पुलिस ने उसी फिल्म के दो फेमस सीन्स को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Corona Effect: 14 अप्रैल तक देश में रद्द रहेंगी घरेलू व निजी उड़ानें: डीजीसीए
.@iamsrk wouldn’t need to do such stunts any longer – Mask Hai Na! pic.twitter.com/8lHfCtJgye
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 12, 2020
पहले सीन में एक्टर सतीश शाह थूक रहे हैं और उससे बचने के लिए शाहरुख कमाल का स्टंट करते हैं। इस सीन को मुंबई पुलिस ने अलग ही ट्विस्ट दे दिया। सीन को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ‘शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं होगी। मास्क है ना।’ वहीं, जो दूसरा सीन शेयर किया गया, उसमें कैप्शन दिया गया, ‘इस क्लास में लगभग सभी ने शाहरुख खान के प्रोफेसर के साथ हुए एनकाउंटर से सीख ली।’
This class (well, almost all of them) was prompt to learn its lesson from @iamsrk 's encounter with Professor Rasai! #MaskHaiNa https://t.co/HpHoOHnYZB pic.twitter.com/FarmS6CyIK
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 12, 2020
मुंबई पुलिस के ये ट्वीट्स देखकर हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो रहा है। इन्हे काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने एक मीम शेयर किया था जो फिल्म ‘स्त्री’ से प्रेरित था। इसके जरिए लोगों से अपील की जा रही थी कि वे घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने फिल्म के पॉप्युलर डायलॉग ‘ओ स्त्री, कल आना’ को बदलकर ‘ओ करोना, कभी मत आना’ कर दिया था।
The only mantra we need to keep #EverySTREEtSafe is not to venture out on the STREEts #TakingOnCorona #coronavirus #CoronavirusOutbreakindia #COVIDー19 pic.twitter.com/1JpYXXUk9Y
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 9, 2020