- Advertisement -
कांगड़ा। हमारा शहर, हमारे सपने के मकसद को लेकर आगे बढ़ रही नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष (Municipal Council Kangra President) कोमल शर्मा की मौजूदगी में आज हिमाचल प्रदेश बॉस्केटबाल संघ के अध्यक्ष (Himachal Pradesh Basketball Association President) मुनीष शर्मा ने विभिन्न विकास कार्य (Development Works) पूर्ण होने के बाद स्थानीय जनता को समर्पित किए। ये विकास कार्य शहर के वार्ड नंबर चार व नौ में हुए हैं। इसके तहत रास्तों का रख-रखाव व उन्हें पहले से बेहतर बनाने का काम हुआ है। इन्हीं विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष कोमल शर्मा व मुनीष शर्मा आज पूरी टीम के साथ इन वार्डों में पहुंचे हुए थे। यहां पहुंचने पर दोनों का स्थानीय बाशिंदों ने स्वागत किया, साथ ही इसके लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोमल शर्मा (Komal Sharma) ने कहा कि वह अपने मकसद हमारा शहर, हमारे सपने के तहत इस शहर को आगे ले जाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये विकास का पहिया यूं ही आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने एक बार फिर नगर परिषद को सरकारी तौर पर आर्थिक मदद दिलवाने के लिए मुनीष का आभार जताया है। वहीं, मुनीष शर्मा (Munish Sharma) ने कहा कि ये शहर उनका अपना परिवार है, इस नाते वह इसके विकास में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हमें अच्छा लगता है कि शहर आगे बढ़ रहा है, विकास तेज गति से हो रहा है। इस अवसर पर कांगड़ा बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, पार्षद अनुराधा, पुष्पा चौधरी व अशोक शर्मा भी मौजूद थे।
- Advertisement -