नागौर के बाद बाड़मेर में दरिंदगी: मोबाइल चोरी के शक में Muslim युवक को पीटा

नागौर के बाद बाड़मेर में दरिंदगी: मोबाइल चोरी के शक में Muslim युवक को पीटा

- Advertisement -

बाड़मेर। कांग्रेस शासित राजस्थान (Rajasthan) से आए दिन निचली जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के साथ मार-पीट की खबरें सामने आती रहती है। हाल ही में नागौर के दलित युवकों को नग्न करके पिटाई करने और उनके गुप्तांग में पेट्रोल से भिगाकर स्क्रड्राइवर डालने का मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक अन्य मामला सूबे के बाड़मेर से सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर तीन आरोपियों ने 22 साल के मुस्लिम (Muslim) युवक की पिटाई (Beaten) की और उसके बाद उसके गुप्तांग (Private Part) में लोहे की रॉड (Iron Bar) डाल दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में मुस्लिम युवक को पीटने वाले 2 लोगों को हिरासत में लिया है।


यह भी पढ़ें: शराब की खाली बोतलें लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी Youth Congress

बता दें कि 29 जनवरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। पीड़ित के भाई ने कहा कि उसके भाई के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई थी। शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने पहले उसके भाई का अपहरण किया और उसे एक अलग स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसे पीटा और यातनाएं दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाली है। हाल ही में घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला उनके संज्ञान में आया और पीड़ित के भाई ने पुलिस से संपर्क किया। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उनके पास वीडियो क्लिप है लेकिन उसमें पीड़ित के गुप्तांग में लोहे की रॉड डालने का कोई संकेत नहीं मिला है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | बाड़मेर न्यूज | मुस्लिम युवक | Muslim man stealing mobile in Barmer | बाड़मेर लेटेस्ट न्यूज | News in Hindi | screwdriver dipped in petrol inserted into dalit man | राजस्थान न्यूज | Barmer | Rajasthan latest News | Barmer news | राजस्थान लेटेस्ट न्यूज | Barmer latest News | Rajasthan | Iron bar | लोहे की रॉर्ड | hindi news | Iron bar inserted into Muslim man | मुस्लिम युवक के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड | हिमाचल अभी अभी | Muslim man | मोबाइल चोरी करने पर मुस्लिम युवक के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड | राजस्थान | Iron bar inserted into Muslim man for stealing mobile | राजस्थान में मुस्लिम युवक ने चोरी किया मोबाइल | बाड़मेर | Muslim man stealing mobile | बाड़मेर में मुस्लिम युवक ने चोरी किया मोबाइल | rajasthan news | Muslim man stealing mobile in Rajasthan
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है