-
Advertisement
नाहन में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया महिला दिवस, CAA पर किया जागरूक
Last Updated on March 8, 2020 by Vishal Rana
नाहन। मुस्लिम महिलाओं ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं को सीएए (CAA) और एनसीआर के प्रति जागरूक किया। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक एडवोकेट जीनत खान की अध्यक्षता में मनाया गया। एडवोकेट जीनत खान ने सभी महिलाओं को संविधान के अनुसार महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें: श्रीबालाजी अस्पताल में महिला स्टाफ को Women Empowerment पर जगाई अलख
साथ ही सीएए और एनआरसी कानून के बारे भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा दिलवाया। महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। जीनत खान ने कहा कि आज महिलाएं कई क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं को मदद का आश्वासन दिया। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सूट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेहफरीन, रूबी हिना खान, नसीम, तबस्सुम अंसारी, सरवरी, शहनाज, शमा प्रवीण, अंजुम, हिना प्रवीण, शाहजांह, सायिमा, चांद बीबी, तबस्सुम सैफी, राणी व फरीदा प्रवीण आदि महिलाएं मौजूद थीं।