- Advertisement -
क्या लद्दाख में Aliens की मौजूदगी सच है ?
आखिर क्या है Kongka Pass की हकीकत ?
क्यों किसी नागरिक का वहां जाना है मना ?
यह कार्यक्रम किसी भी तरह की अफवाह व अंधविश्वास का किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं करता है। कार्यक्रम में बताई गई बातें पूर्णतय: एकत्रित की गई जानकारी पर आधारित हैं।
Himachal Abhi Abhi की नई सीरीज Mysterious Himalayas में आपका स्वागत है।
दोस्तों हिमालय का नाम सुनते ही हमारे जहन में बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ घूमने लगते हैं। लेकिन यह खूबसूरत पहाड़ अपने आप में न जाने कितने रहस्यों को छुपाए हुए हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही रहस्य की। जिसके बारे में बातें तो बहुत हुईं लेकिन रहस्य पर से पर्दा उठ नहीं सका। जी हां दोस्तों, हम बात कर रहे हैं लद्दाख स्थित कोंगका पास की। जो डोकलाम की तरह ही भारत व चीन के बीच विवादित क्षेत्र है। यह स्थान लद्दाख और अक्साई चीन के बीच स्थित है। लेकिन एक खास बात जो कोंगका पास को रहस्यमयी बनाती है वो है UFO यानि Unidentified Flying Objects, जिन्हें आमतौर हम उड़नतश्तरी भी कहते हैं। कोंगका पास के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कोई साधारण क्षेत्र नहीं, बल्कि यहां Secret UFO बेस हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार यहां जमीन से उड़नतश्तरियों को ऊपर उठते देखा है। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां अक्सर रहस्मयी रोशनियां दिखाई देती हैं। यह न केवल भारत, बल्कि चीन के लोगों का भी कहना है। कहा जाता है कि भारत और चीन, दोनों देशों की सरकारें इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इसिलिए कोंगका पास में जाने जी इजाजत किसी को भी नहीं दी जाती।
अगर लोगों की मानें तो 2012 में पैंगोंग लेक के ऊपर एक अजीब चीज उड़ती हुई दिखाई दी थी। उस चीज की लंबाई 160 किलोमीटर तक बताई जाती है। लेकिन विचित्र बात यह कि जब लोगों ने उस चीज का वीडियो बनाना चाहा तो वह कैमरे में कैद न हो सकी, जबकि सब लोग उसे देख पा रहे थे। वहीं, कुछ खबरों की मानें तो साल 2004 में Space Application Center अहमदाबाद के एक वैज्ञानिक ने 4 फुट के एक रोबोटनूमा प्राणी के दिखाई देने की बात कही थी। लेकिन आज तक यह प्रमाणित नहीं हो सका कि आखिर वो था क्या।
सच्चाई क्या है, इसका जवाब आज भी तलाशा जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों और कई तीर्थयात्रियों के मुताबिक उन्होंने कई बार इसी तरह की विचित्र घटनाओं को होते देखा है।
खैर दोस्तों, इस बारे में आपका क्या मानना है, क्या पूरे ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी पर ही जीवन है, या फिर सच में कोई ऐसा दूसरा आयाम है यहां के लोग पृथ्वी पर आते हैं।
क्या लद्दाख में दिखाई देनी वाली चीजें सच में UFO हैं?हमारा यह Program आपको कैसा लगा और UFO और Aliens के बारे में आपकी क्या राय है, क्या लद्दाख में दिखाई दिए जाने वाले UFO और रहस्यमयी रोशनियां सच हैं, अपने अनुभव और राय …Comment Section में हमें जरूर बताएं।
Mysterious Himalayas के अगले Episode में हम आपको Himalaya के एक और रहस्य से रूबरू करवाएंगे। तब तक के लिए नमस्कार।
- Advertisement -