- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में मौसम इन दिनों कड़े तेवर दिखा रहा है। बारिश के इंतजार में बैठे लोगों को तूफान डरा रहा है। रविवार को आई तेज आंधी ने कई लोगों की नींद उड़ा दी। कई लोगों के घरों की छतें उड़ गईं तो कई लोग घर को नुकसान के चलते रात भर सो नहीं पाए। देर रात बिलासपुर में आए भारी तूफान ने तबाही मचाई ओर जगह जगह पर पेड़ गिर गए इनमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
- Advertisement -