- Advertisement -
Nagar nigam shimla: शिमला। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इनमें 14 वार्ड अनारक्षित, 14 वार्ड महिला ( सामान्य) तथा छह वार्ड आरक्षित रखे हैंइसके तहत वार्ड एक भराडी को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर दो रल्दू भटटा को अनारक्षित,वार्ड तीन कैथू अनारक्षित,वार्ड चार अनाडेल अनुसूचित जाति महिला,वार्ड पांच समरहिल सामान्य वर्ग की महिला के लिए रखा गया है।
इसी तरह वार्ड छह टूटू को अनारक्षित,वार्ड सात मज्याठ भी अनारक्षित,वार्ड आठ बालूगंज को सामान्य वर्ग की महिला व वार्ड नौ कच्ची घाटी को अनारक्षित छोडा गया है। वार्ड दस टूटी कंडी को अनारक्षित,वार्ड 11नाभा को अनुसूचित जाति महिला,वार्ड 12 फागली को अनुसूचित जाति पुरूष,वार्ड 13 कष्णा नगर को भी अनुसूचित जाति पुरूष के लिए आरक्षित रखा गया है।
वार्ड 14 राम बाजार अनारक्षित,वार्ड 15 लोअर बाजार अनारक्षित,वार्ड 16 जाखू सामान्य वर्ग की महिला,वार्ड 17 बैनमोर सामान्य वर्ग की महिला व वार्ड 18 इंजन घर को भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए रखा गया है। इसके अलावा वार्ड-19 संजौली चौक- अनारक्षित, वार्ड-20 अपर ढली- महिला सामान्य, वार्ड-21 लोअर ढली- अनारक्षित,
वार्ड-22 शांति विहार- महिला (सामान्य), वार्ड-23 भट्टा कुफर- महिला (सामान्य), वार्ड-24 सांगटी महिला( सामान्य), वार्ड-25 मलयाणा- अनारक्षित, वार्ड- 26 पंथाघाटी- अनारक्षित, वार्ड-27 कुसुम्पटी- अनारक्षित, वार्ड-28 छोटा शिमला- महिला ( सामान्य) वार्ड-29 विकास नगर- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-30 कघंनाधार- महिला ( सामान्य), वार्ड-31 पटयोग- महिला (सामान्य), वार्ड-32 न्यू शिमला- अनारक्षित, वार्ड-33 खलीणी- अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड-34 कनलोग, महिला (सामान्य) वर्ग के लिए है।
- Advertisement -