-
Advertisement
नंबर 1 यूं बनी Kangra नगर परिषद
Last Updated on August 29, 2020 by Deepak
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में पूरे जिला में पहले, हिमाचल प्रदेश में दूसरे और भारत में 459 स्थान पर रही है। इस संदर्भ में आज नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का अभिनन्दन / साभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद की अध्यक्ष कोमल शर्मा ने इसके लिए सफाई कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये हम सभी के लिए खुशी की बात है कि नगर परिषद कांगड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में ये मुकाम हासिल कर पाई है। इसके लिए हमारे सफाई कर्मी हमेशा-हमेशा के लिए बधाई के पात्र रहेंगे।