-
Advertisement
Naik Vikas Chaudhary | Shaurya Chakra | Bharat Mata ki Jai |
देहरा के खबली पंचायत के बेटे को वीरता के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में 9 मई को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नायक विकास चौधरी को शौर्य चक्र से नवाजा। नायक विकास चौधरी के अंदर बचपन से ही देशभक्ति की भावना रही है। शौर्य चक्र से सम्मानित होने के बाद विकास चौधरी जैसे ही घर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पलकों पर बिठाया। भारत माता की जय के नारों से जयघोष होने लगे। विकास चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगे।