-
Advertisement
इंसान के पेट से निकला कील और पेंच का जखीरा, डॉक्टर्स रह गए हैरान
Last Updated on October 4, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। इंसान के शरीर में अगर कील या पेंच मिल जाए तो किसी को भी हैरानी होगी। और अगर उसकी मात्रा एक किलो हुई तो आप और सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। डॉक्टर्स ने भी ऐसा ही किया। वह भी इंसान के पेट में कील और पेंच देखकर हैरान रह गए। करीब तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कील व पेंच को उस शख्स के पेट से निकाला गया।
यह भी पढ़ें:दिन की शुरुआत के लिए इन हेल्दी ब्रेकफास्ट से बेहतर कुछ और नहीं
दरअसल, पूरा मामला यूरोपीय देश लिथुआनिया का है। यहां एक शख्स को पेट में तेज दर्द की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद उसे बाल्टिक शहर के एक अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने उसकी जांच कराई तो वे भी चक्कर खा गए। एक्स रे मशीन ने पेट में कुछ गड़बड़ पदार्थ की तस्वीर सामने रखी। उसके बाद डॉक्टर्स ने उसके पेट की स्कैनिंग करवाई। उसके पेट से 1 किलोग्राम से अधिक कील और पेंच निकले। जिनमें से कई की लंबाई 10 सेंटीमीटर तक थी।
तीन घंटे तक चला ऑपरेशन
उसके बाद पेट से कील और पेंच निकालने को लेकर डॉक्टर मरीज को ऑपरेशन थियेटर ले गए। जहां उन्होंने करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन में एक एक करके पेट में फंसी कीलों और पेंचों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उस शख्स ने बीते एक महीने में ही धातु की इन वस्तुओं को निगला था। इस ऑपरेशन में शामिल एक डॉक्टर ने बाद में मामले को लेकर हैरानी जताते हुए सार्वजनिक तौर पर मीडिया को यह भी बताया कि अब तक के जीवनकाल में उन्होंने ऐसा केस नहीं देखा था। किसी भी इंसान के शरीर से कीलों व पेंचों को निकालने का यह उनका पहला अनुभव रहा। उन्होंने इंसान के पेट से ऑपरेशन कर निकाले गए कीलों व पेंच को एक ट्रे में रखकर मीडिया को भी दिखाया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page