- Advertisement -
शिमला। आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। मंडलीय आयुक्त कांगड़ा के पद पर तैनात नंदिता गुप्ता केंद्र में अब आवास व शहरी मामले मंत्रालय में निदेशक के पद पर सेवाएं देंगी। केंद्र सरकार से उन्हें नई तैनाती देने के बाद राज्य सरकार ने आज उन्हें मंडलीय आयुक्त के पद से उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मंडी के मंडलीय आयुक्त अक्षय सूद को कांगड़ा के मंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में सरकार ने आज अलग अलग आदेश भी जारी कर दिए गए।
उधर, आईएएस अफसर डॉ. अभिषेक जैन को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत मिल गई है। निदेशक उद्योग के पद पर तैनात डॉ. अभिषेक जैन को निदेशक जनगणना (डॉयरेक्टर ऑफ सेसिज ऑपरेशंस) पंजाब व चंडीगढ़ के पद पर अहम जिम्मेदारी मिली है। डॉ. जैन का नाम प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित किया था। केंद्र सरकार ने भी इसे स्वीकृति दे दी है। उनकी इस पद पर तैनाती 3 साल के लिए होगी। लेकिन अभी डॉ. जैन के यहां से रिलीव नहीं किया गया है।
- Advertisement -